Jabalpur News – भक्ति और अध्यात्म का अनुपम संगम प्रस्तुत करता भागीरथी परिवार एक बार फिर अपने 38वें मासिक भजनोत्सव के माध्यम से शहरवासियों को भक्ति रस में सराबोर करने में सफल रहा। यह आयोजन इस बार निर्जला एकादशी जैसे पुण्य पर्व पर हुआ, जिससे इसकी आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ गई।
भजनोत्सव का आयोजन श्रीमती दर्शना विवेक दुबे द्वारा होटल कदम्ब ट्री में किया गया, जहां शहर के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति से ओतप्रोत माहौल में सजाया गया दरबार, भावविभोर कर देने वाले भजन, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां और संगीतमय वातावरण ने सभी को भावविभोर कर दिया।
दुबे परिवार द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत, स्वादिष्ट प्रसादी, और सुनियोजित प्रबंधन ने आयोजन को हर दृष्टिकोण से सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को गहरे आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।
हर माह आयोजित होने वाला यह भजनोत्सव भागीरथी परिवार की भक्ति और संस्कृति के प्रति गहरी निष्ठा का परिचायक बन चुका है। यह आयोजन न सिर्फ भक्ति रस का संचार करता है, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना और एकता का संदेश भी देता है।
अब श्रद्धालु अगले माह की भजन संध्या की प्रतीक्षा में हैं, जहां फिर एक बार भक्ति, संगीत और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।


