25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बठिंडा : पार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

बठिंडा: पार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Kamal Kaur Social Media Influencer। पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में महिला का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान कंचन कुमारी ऊर्फ ‘कमल कौर भाभी’ के रूप में हुई है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थी। दरअसल, बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी। राहगीरों ने कार से बदबू आने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से महिला के शव को बरामद किया है। एक समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें एक शव पड़ा है और दूर से ही बदबू आ रही है। उन्होंने मौके पर आकर देखा तो कार के शीशे बंद थे और कार की पिछली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था, जिससे तेज बदबू आ रही थी।

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार खड़ी है और उसमें कोई शव हो सकता है।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार से महिला के शव को बरामद किया। उन्होंने कहा कि गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। गाड़ी में मिले सामान की जांच हो रही है और इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है। बता दें कि मृतक कंचन कुमारी के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार फॉलोवर हैं और वे अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाती थीं।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading