November 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – रैन बसेरा के पास स्थित नाले में मिली टुकड़ों में बंटी लाश

जबलपुर। बुधवार सुबह शहर उस वक्त सहम गया जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के समीप रैन बसेरा के पास स्थित नाले में एक अज्ञात व्यक्ति की टुकड़ों में कटी लाश बरामद हुई। शव की हालत इतनी वीभत्स थी कि मौके पर मौजूद लोगों के रौंगटे खड़े हो गए। चारों ओर दहशत और सनसनी का माहौल फैल गया।

यह दिल दहला देने वाली घटना गढ़ा थाना क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह कुछ लोग जब रैन बसेरा के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें नाले से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने झांककर देखा तो नाले में मानव अंग तैरते दिखाई दिए। घबराए लोगों ने तत्काल डायल-100 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाले की तलाशी लेकर शव के क्षत-विक्षत टुकड़ों को बाहर निकलवाया। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान फिलहाल संभव नहीं हो सकी है। पुलिस को संदेह है कि हत्या कहीं और कर शव को नाले में ठिकाने लगाया गया है, ताकि पहचान न हो सके।

गढ़ा थाना प्रभारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment