17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

हनीमून मर्डर केस: सोनम नहीं, ये शख्स है राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, एक नहीं 4 बार रची गई थी साजिश

हनीमून मर्डर केस: सोनम नहीं, ये शख्स है राजा रघुवंशी हत्याकांड का मास्टरमाइंड, एक नहीं 4 बार रची गई थी साजिश

सोनम रघुवंशी समेत राजा रघुवंशी मर्डर केस के सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों की पूछताछ और पुलिस की जांच में सबसे बड़ा अपडेट यह निकलकर आया है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम नहीं बल्कि उसका कथित प्रेमी राज कुशवाहा है। राज ने साजिश रची और सोनम ने उसका साथ दिया।

जानकारी के अनुसार, फरवरी में राज ने सोनम को गायब करने का प्लान बनाया था। फरवरी में पहला प्लान था की सोनम को नदी में बहा देते।

दूसरा प्लान था, किसी महिला का शव अर्रेंज करके सोनम की स्कूटी के साथ जला देते ताकि सबको लगता की सोनम मर गई, लेकिन ये दोनों प्लान फरवरी में कामयाब नहीं हो पाए। इसी दौरान 11 मई को सोनम की शादी राजा रघुवंशी से हो गयी। शादी के बाद सोनम और राजा कामाख्या देवी मंदिर दर्शन करने गए।

19 मई को राज के तीनों दोस्त विशाल, आनंद और आकाश पहले से ही गुवाहाटी आ गए थे। गुवाहाटी में ही पहले राजा को मारने का प्लान था लेकिम वो प्लान भी कामयाब नहीं हो पाया। गुवाहाटी वाला प्लान भी सफल नहीं हुआ। तब सोनम ने सोहरा में राजा की हत्या का प्लान बनाया। सोहरा में ये सब सोनम से मिले, पार्किंग में मुलाकात हुई। तीनों ने राजा की हत्या की और शव को खाई में फेंक दिया। सोनम वहीं मौजूद थी। इसके बाद ये लोग दोपहर 2:18 पर स्पॉट से निकल गए।

हत्यारों का सोनम ने दिया था साथ सोनम ने अपना रेनकोट आकाश को दिया, क्योंकि आकाश की शर्ट पर खून लग गया था। एक स्कूटी सोनम खुद चला कर निकली।पॉइंट पर सोनम का रेनकोट फेक दिया गया। जांच में सामने आया की आकाश की शर्ट पर खून के धब्बे थे। रेनकोट फेंकने के बाद आकाश स्कूटी चलाने लगा और सोनम आकाश के पीछे बैठ गयी। जो स्कूटी राजा ने किराए पर ली थी वो स्कूटी आनंद स्पॉट से लेकर निकला और सोहरा बॉर्डर के पास स्कूटी छोड़ दी।

टैक्सी स्टैंड से सोनम ने टेक्सी बुक की, सोनम ने बुरखा पहना जो राज ने विशाल के हाथों भिजवाया था। राज के कहने पर सोनम ने भाई को किया था फोन सोनम टैक्सी से गुवाहाटी पहुंची और वहां से बस पकड़ कर सिलीगुड़ी पहुंची, फिर बस से पटना, पटना से आरा, आरा से ट्रेन से लखनऊ गयी और वहां से बस पकड़ कर इंदौर चली गयी। जब आरोपियों को पता चला पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है तो राज ने सोनम को इंदौर छोडऩे को कहा। जब पुलिस टीम रेड कर रही थी और एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया राज को इसकी भनक लग गयी थी।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading