23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजा रघुवंशी हत्याकांड : आरोपियों से 25 घंटे की पूछताछ, सोनम और राज के बयानों में विरोधाभास

Raja Raghuvanshi Murder Case, 14 जून। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में जांच कर रही एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने आरोपियों से 25 घंटे की गहन पूछताछ की। सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है, ताकि सटीक जानकारी मिल सके।

एसआईटी ने पूछताछ के लिए तीन टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग आरोपियों से विभिन्न एंगल से पूछताछ कर रही हैं। जांच में उन सबूतों और डिजिटल डाटा को भी आधार बनाया जा रहा है, जो जांच के क्रम में मध्य प्रदेश से जब्त किए गए हैं।

शुक्रवार को पूछताछ में मुख्य आरोपी सोनम से उसकी शादी और शादी से पहले के संबंधों को लेकर गहनता से सवाल-जवाब हुए। सूत्रों के मुताबिक, सोनम और राज के बयानों में कई बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आया है। वारदात के दिन सोनम ने कौन से कपड़े पहने थे, क्या उसने बुरखा पहना था या नहीं, इन सभी बातों को लेकर एसआईटी ने सवाल किए। इसके अलावा, सोनम और अन्य आरोपियों के बैंक खातों में पैसों के लेनदेन को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि 2 जून को सोनम के पति राजा रघुवंशी का शव मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा के रियात अर्लियांग में वेई सवाडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया था। पति की लाश मिलने के कुछ दिनों बाद सोनम ने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और उसे सड़क मार्ग से पटना ले जाया गया, फिर कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया।

गुवाहाटी एयरपोर्ट से उसे मंगलवार देर रात सड़क मार्ग से शिलांग के सदर थाने लाया गया। बाकी चार आरोपियों को बुधवार को शिलांग लाया गया। 11 जून को सभी आरोपियों को शिलांग जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया था। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment