17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में तेज आंधी और बारिश में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत

ग्वालियर,14 जून । मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुर न्यू दाल बाजार इलाके में शुक्रवार को एक मकान की दूसरी मंजिल की दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब चार बजे तेज आंधी और बारिश आई। इस दौरान एक मकान की दूसरी मंजिल की दीवार गिर गई। दीवार पुरानी थी। दीवार के पास खड़े पांच लोग दब गए। दीवार पर टिन का शेड लगा हुआ था, जो हवा में उड़ते हुए एक व्यक्ति की गर्दन से टकराया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों लोगों को निकाला और सभी को अस्पताल ले गई। चार लोगों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

हादसे में मकान मालिक महेंद्र इंगले के अलावा 32 साल के जावेद, 40 साल के इसरायल और 35 साल के मफरत की मौत हो गई है, जो रिश्तेदार हैं। वहीं, 20 साल के माहिर खान का गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए स्थानीय सरकारी अस्पताल के उपाधीक्षक ने कहा, “सूचना मिली थी कि शंकरपुर में तेज आंधी और बारिश की वजह से दीवार गिरने से चार लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल है।”

मृतक के रिश्तेदार जाफर खान ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के साथ बिजली कड़की। दीवार पर लगी टिन उड़ने की वजह से एक की गर्दन कट गई। बाकी तीन भी दीवार के नीचे दब गए। एक का इलाज चल रहा है।

मृतक के रिश्तेदार वसीम खान ने कहा कि तेज आंधी और बारिश की वजह से दीवार गिर जाने के कारण मौतें हुईं।

मृतक के रिश्तेदार सादिक हुसैन ने कहा कि दीवार गिरने की वजह से रिश्तेदारों की मौत हो गई। घटना के समय सभी एक साथ थे।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading