July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड-19: भारत में नए वैरिएंट ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में संक्रमण के 269 नए केस दर्ज

नई दिल्ली, 14 जून । कोविड-19 संक्रमण का नया वैरिएंट फिर खतरनाक हो गया है। शुक्रवार को एक्टिव केस में कमी से राहत मिली थी, लेकिन पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा नए मामले सामने आने से टेंशन बढ़ गई है। फिलहाल पूरे देश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 7400 पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जून को सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले दर्ज हुए हैं। शुक्रवार को पूरे देश में एक्टिव मामलों की संख्या 7131 थी। नए मामलों के बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या 7400 हो गई है।

कोविड संक्रमण ने पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की जान ली है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4 मौतें हुई हैं, जबकि केरल में संक्रमण से पीड़ित 3 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान और तमिलनाडु में भी एक-एक व्यक्ति की जान चली गई है।

केरल में मरने वालों में 83 साल, 67 साल और 61 साल के तीन पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र में पहले से शुगर के मरीज 79 साल के एक बुजुर्ग की जान गई है। एक 85 वर्षीय बुजुर्ग, जिनकी किडनी में भी समस्या थी, उनकी मौत हुई है। इनके अलावा 55 साल और 34 साल के दो लोग भी संक्रमण से पीड़ित थे, जिनकी मौत हो गई।

संक्रमण ने राजस्थान में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला की जान ली है, जबकि तमिलनाडु में कई बीमारियों से पीड़ित चल रहे एक 73 साल के बुजुर्ग की भी मौत हुई है।

कोविड का नया वैरिएंट 3 राज्यों त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर देश के सभी राज्यों में पैर फैला चुका है। नए वैरिएंट ने सबसे ज्यादा केरल में अटैक किया, जहां अब तक 2 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्य इस फेहरिस्त में शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

एनएचएआई ने निजी फर्म के 3,000 करोड़ रुपए के दावे से संबंधित मध्यस्थता मामले में जीत हासिल की

Newsdesk

नेशनल हेराल्ड केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया और राहुल को ईडी की याचिका का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का दिया समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading