November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

16 साल से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी को रीठी पुलिस ने किया गिरफ्तार


*वर्ष 2010 के मामले में चल रहा था फरार, आरोपी पर पशु तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज**
कटनी/रीठी।  जिले की रीठी पुलिस ने वर्ष 2010 के एक मामले में करीब 16 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को शाहनगर के खमतरा गांव से गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी वर्ष 2010 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध जिले के अन्य स्थानों पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा रीठी थाने में भी उसके खिलाफ पशु तस्करी का मामला दर्ज है।

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, उप निरक्षक दिनेश चौहान एएसआई सुशील प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक जयचंद्र उइके, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा प्रधान आरक्षक राम पाठक आरक्षक अमन  सिंह ठाकुर आरक्षक आशुतोष सिंह  सायबर सेल से आरक्षक शुभम गौतम सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को पराली नहीं जलाने की दी समझाइश

Newsdesk

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को किया गया उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक

Newsdesk

स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले 34 पटवारियों को मिला सम्मान

Newsdesk

Leave a Comment