November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कादम्बरी के ” वांग्मयभूषण ” से अलंकृत हुए पं. सुधाकर शर्मा

!
——————–
बालाघाट के साहित्यिक – सांस्कृतिक गौरव पं. सुधाकर शर्मा की समग्र हिंदी सेवा के लिये संस्कारधानी जबलपुर की ख्यातिनिष्ठ संस्था कादम्बरी ने ज्ञानवारिधि पं.ब्रह्मदत्त तिवारी स्मृति
सम्मान ” वांग्मयभूषण “
से सम्मानित किया!उद्घोषक राजेश पाठक प्रवीण के अनुसार पं. सुधाकर शर्मा का समग्र लेखन सोद्देश्य और बहु विधायी है, जिसमें राष्ट्रीय मूल्य, सामाजिक, राजनीतिक संचेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनंत स्रोत है! लेखन स्फुट हो या प्रबंधात्मक, पं. सुधाकर शर्मा की भाषा,भावाभिव्यक्ति पात्रोनुरूप और स्पष्ट होती है,जो उनके निबंधों, संस्मरणों , व्यंग्यों और  प्रबंध काव्यों में सहज ही परिलक्षित होती है!यह वांग्मयभूषण सम्मान अपने पूज्य पिता जी की स्मृति को अक्षुण्य रखने हेतु संपादक प्रवर साहित्याचार्य राजकुमार तिवारी सुमित्र ने प्रदान करना प्रारम्भ किया था, जिसे उनके सुपुत्र हर्ष तिवारी ने जारी रख कर अपने पिता सुमित्र जी की परम्परा को अधिमानित किया है! काम्बरी के तत्वावधान में आयोजित यह विशाल सम्मान समारोह लगभग सात घंटे अनवरत चला,जिसमें देश – विदेश के प्रख्यात साहित्यकारों, पत्रकारों, समाज सेवियों को चार लाख अठारह हजार की सम्मान निधि भी प्रदान की गयी!जबलपुर स्थित शहीद स्मारक भवन का सभागार पूरे समय खचाखच भरा रहा! इस अवसर पर 21 हजार, 11 हजार, 5 हजार और 2100 की राशि से एक सौ उन्तीस मनीषियों को सम्मानित किया गया! ग्यारह हजार के वांग्मय भूषण सम्मान से विभूषित पं. सुधाकर शर्मा ने प्रेस को बताया कि इतना विशाल सम्मान समारोह किसी गैर सरकारी संस्था द्वारा अनवरत आयोजित करना भी श्लाघ्य और अनुकरणीय है!इसकी आत्मानुशासित महिलाओं और पुरुषों का टीम वर्क जितना कसा – गसा रहा, वह भी प्रशंसनीय और अप्रतिम था!

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

तहसील न्यायालयों में अनधिकृत पैरवी पर रोक लगाने की मांग, लॉयर्स फोरम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

जिले में संचालित गौशालाओं का अनुदान प्रतिमाह भुगतान कराना सुनिश्चित करें उपसंचालक पशु चिकित्सा- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment