18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल

अमरोहा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार मजदूरों की मौत, 6 घायल

Amroha News, 16 जून। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में काम कर रही चार महिला मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अतरासी का है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में महिला मजदूर काम कर रही थीं, तभी फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर डीएम, एसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पटाखा फैक्ट्री में राहत और बचाव कार्य जारी है। इस विस्फोट ने देवबंद पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की याद दिला दी।

26 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर जिला स्थित देवबंद में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। यह हादसा निहालखेड़ी गांव के पास स्टेट हाईवे-59 पर स्थित एक अवैध फैक्ट्री में सुबह करीब 7 बजे हुआ था और घटना के समय फैक्ट्री में 9 कर्मचारी थे।

विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरी इमारत ध्वस्त हो गई और मजदूरों के शव के टुकड़े 200 मीटर दूर तक बिखर गए थे। 2 मई 2022 को भी सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में ऐसा ही हुआ था। तब सौराना गांव में भी एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में भी फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading