23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बच्चों की गलती बड़ों की भूमिका पर सवाल खड़े करती है : हरभजन सिंह

जालंधर, 17 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनाडा के दौर पर हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ अभद्रता कर रहे हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसे बच्चों से ज्यादा उनके परिजनों का दोष बताया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रधानमंत्री की तस्वीर एक गाड़ी पर लगी हुई है। कुछ बच्चे पीएम की तस्वीर के साथ अभद्रता कर रहे हैं। इसे खालिस्तान समर्थकों द्वारा पीएम के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

‘आप’ नेता हरभजन सिंह ने इस विषय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच्चों को शायद पता भी नहीं कि वे क्या कर रहे हैं। उनसे ज्यादा उनके बड़ों और परिवार वालों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे उन्हें क्या बता या सिखा रहे हैं। बच्चे बीज की तरह होते हैं। उन्हें अच्छी तरह सिंचा जाना चाहिए। हरभजन सिंह ने कहा कि हर क्षेत्र में अच्छे लोग होते हैं और कुछ शरारती लोग भी होते हैं। उनका काम ही शरारत करना होता है। मुझे लगता है कि दुनिया रहने के लिए अच्छी जगह तब होगी जब हम प्यार फैलाएंगे।

नफरत और दुश्मनी से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। पंजाब में खेल की स्थिति को बेहतर करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के लिए एक अच्छा कोच और मेंटर होना बहुत जरूरी है। अलग-अलग खेलों के दिग्गजों को हमें वापस लाना चाहिए। वे अगर बच्चों को सिखाएंगे तो यह अच्छा होगा। अलग-अलग खेलों में देश का नाम रौशन करने वाले दिग्गजों से मैं अपील करता हूं कि वे आगे आएं और युवाओं को प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी लें। तभी, यह मुहिम पूरी की जा सकती है। हरभजन सिंह पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मिठाई दुकानों और कारखानों से 13 नमूने लिए, दो इकाइयों में सफाई की कमी; तीन किलो खराब प्याज नष्ट

Newsdesk

कचरा वाहनों को पर्याप्त डीजल न मिलने का विपक्ष का आरोप, महापौर बोले निगम के पास धन की कमी नहीं

Newsdesk

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

Leave a Comment