29.3 C
Jabalpur
April 21, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

अर्जुन बिजलानी ने फैंस को दिया खुशहाल जीवन का मंत्र, बताया क्या-क्या करें

Arjun Bijlani, 18 जून। टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ अमेरिका में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने फैंस के साथ खुशहाल जीवन का एक खास मंत्रा शेयर किया। अर्जुन का कहना है कि खूब यात्रा करें और उन लोगों के साथ समय बिताएं, जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर न्यूयॉर्क में परिवार के साथ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह शहर की ऊंची इमारतों के सामने पोज देते नजर आए। शेयर की गई तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस ट्रिप से बहुत खुशी मिली। मेरी सलाह है- यात्रा करें और अपने खास लोगों के साथ समय बिताएं।”

1982 में जन्मे अर्जुन ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो से की थी। उन्होंने डिज्नी चैनल के शो ‘कार्तिका’ में जेनिफर विंगेट के साथ काम किया। इसके बाद ‘मिले जब हम तुम’, ‘परदेस में मिला कोई अपना’ जैसे कई सीरियल्स में नजर आए। उन्होंने ‘रोड डायरीज’ नामक शो भी होस्ट किया।

अर्जुन ने ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में आलेख और ‘मिले जब हम तुम’ में मयंक शर्मा का किरदार निभाया था। साल 2013 में ‘जो बीवी से करे प्यार’ में दिखे। 2015 में ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में शिखर मेहरा और ‘नागिन’ में ऋतिक की मुख्य भूमिका निभाई। हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड’ में दिखे, जिसे भारती सिंह और हरपाल सिंह सोखी होस्ट करते हैं।

इस शो में उनके साथ निया शर्मा, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, रीम शेख, जन्नत जुबैर, सुदेश लेहरी और अली गोनी थे। हालांकि, अर्जुन और जन्नत शो के दूसरे सीजन में नहीं लौटे। उनकी जगह एल्विश यादव, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार आए।

अन्य ख़बरें

अक्षय कुमार के छूटे पसीने! वामिका गब्बी के ‘बेतुके’ जोक्स ने खिलाड़ी कुमार को किया परेशान

Newsdesk

साफ-सुथरी फिल्में ही मेरी पहचान, परिवार का भरोसा जीतना मेरी जिम्मेदारी: आयुष्मान खुराना

Newsdesk

ऐश्वर्या-अभिषेक ने एनिवर्सरी पर खत्म किया अफवाहों का दौर, शेयर की आराध्या के साथ ‘परफेक्ट’ फैमिली फोटो

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading