30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिक

21 जून को रानीताल स्टेडियम में मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, नागरिकों से पंजीयन कराने की अपील

Yoga day 2025 । 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष 21 जून को रानीताल स्टेडियम में भव्यता से मनाया जाएगा। जिला एवं नगर निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सामूहिक योग कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:00 बजे से होगी। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि यह दिवस केवल योगासन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके माध्यम से स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सामाजिक समरसता का संदेश पूरे शहर में प्रसारित किया जाएगा।

आज ही कराएं पंजीयन, बनें स्वस्थ जीवन के सहभागी
निगमायुक्त ने जबलपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे योग से जुड़ने, स्वास्थ्य को अपनाने और समाज में समरसता फैलाने के लिए आज ही https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर जाकर पंजीयन कराएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक महोत्सव की तरह आयोजित किया जाएगा, जिसमें नागरिकों की सहभागिता ही इसकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

व्यवस्थाओं के लिए दिए निर्देश
योग दिवस को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निगमायुक्त ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पीने के पानी, चिकित्सा सुविधा और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

निगमायुक्त प्रीति यादव ने अंत में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है और इसे अपनाकर हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति और सामूहिक सद्भाव की ओर भी बढ़ सकते हैं।

अन्य ख़बरें

वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी

Newsdesk

13 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा फलदाई,

Newsdesk

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading