23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

युवती ने दूसरी जाति के लड़के से शादी रचाई, गांव के 40 परिवारों ने सिर मुंडवाया

रायगढ़,20 जून। ओडिशा के रायगढ़ जिले में ट्राइबल (अनुसूचित जनजाति) समुदाय की एक युवती ने दूसरी जाति के लड़के से प्रेम विवाह कर लिया. जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने बेटी का शुद्धिकरण कर दिया. मामला रायगढ़ जिले के काशीपुर प्रखंड के गोरखपुर पंचायत अंतर्गत बैगनागुड़ा गांव की है.
प्रेम प्रसंग और शादी की इस घटना के बाद लड़की के जीवित रहते ही परिवार और रिश्तेदारों के साथ एक गांव के 40 परिवारों का सिर मुंडवाकर शुद्धिकरण किया गया. खबर के मुताबिक, अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक लड़की को दूसरे गांव के अनुसूचित जाति के लड़के से प्यार हो गया.
बाद में परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर युवती ने युवक से शादी कर ली. काशीपुर बीडीओ विजय सोये ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. गांव वाले उसकी दूसरी जाति में शादी से नाखुश थे.
गांव वालों का कहना है कि लड़की के परिवार वालों को जाति में बने रहने के लिए शुद्धिकरण करना पड़ा. गांव वालों ने उससे बकरा, मुर्गी, सूअर आदि की बलि देने और सिर मुंडवाने को कहा. अंत में 11 जून को परिवार समेत गांव के 40 पड़ोसी, संबंधी परिवारों के एक-एक सदस्य का सिर मुंडवाकर शुद्धिकरण किया गया. इस प्रक्रिया का पूरा खर्च लड़की के परिवार ने ही उठाया.
काशीपुर विद्या विजय सोये ने बताया कि, इस खबर की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड कल्याण विकास पदाधिकारी को वहां जाकर घटना की जांच करने का आदेश दिया गया है. जांच के बाद ही वास्तविक घटना का पता चल सकेगा.

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading