November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में रात में शुरू हुई बिजली विभाग की पेट्रोलिंग – ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर सुधार कार्यों में आई तेजी

jabalpur latest news today

Jabalpur news today। ऊर्जा मंत्री के निर्देश के बाद जबलपुर में बिजली विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बिजली आपूर्ति को निर्बाध और स्थायी बनाने के उद्देश्य से अब रात के समय फीडरों की विशेष पेट्रोलिंग शुरू की गई है। इस अभियान का नेतृत्व अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा कर रहे हैं, जिनके निर्देशन में शहरभर में संभावित फॉल्ट पॉइंट्स की पहचान की जा रही है।

रात में पेट्रोलिंग, हॉट पॉइंट की पहचान और सुधार

गुरुवार रात अधीक्षण यंत्री संजय अरोरा ने खुद अपनी टीम के साथ गोरखपुर मार्केट क्षेत्र का दौरा किया। वहां पेट्रोलिंग के दौरान एक “हॉट पॉइंट” मिला, जिसे तुरंत ठीक किया गया। अरोरा ने बताया कि अगर यह समस्या समय रहते नहीं पकड़ी जाती, तो पूरे बाजार क्षेत्र में बिजली का ब्रेकडाउन हो सकता था।

1981 लो वोल्टेज फीडर और 33 केवी फीडर की जांच

बिजली विभाग की टीम ने जानकारी दी कि जबलपुर शहर के 1981 लो-वोल्टेज फीडरों के साथ-साथ 33 केवी के करीब 57 फीडरों की भी रात में निगरानी की जा रही है। अगले तीन दिनों में इन सभी फीडरों की स्थिति का मूल्यांकन कर लिया जाएगा। मूल्यांकन के बाद आगामी 3-4 दिनों में चिन्हित कमियों को ठीक किया जाएगा।

बिजली सेवा में आएगा सुधार, जनता को मिलेगा लाभ

इस पहल से शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को काफी मजबूती मिलेगी। जहां एक ओर संभावित ब्रेकडाउन की स्थिति से बचा जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर यदि किसी क्षेत्र में फॉल्ट होता भी है, तो उसे जल्द ठीक कर बिजली कटौती की अवधि को न्यूनतम किया जाएगा।

जनहित में उठाया गया बड़ा कदम

ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर शुरू हुई यह पहल आम जनता के हित में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। गर्मी के मौसम में जहां बिजली की मांग अत्यधिक होती है, वहीं इस तरह की सक्रिय निगरानी और सुधार कार्य शहरवासियों को राहत पहुंचाने में कारगर साबित होगी।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment