17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड – प्रॉपर्टी ब्रोकर के पास मिला सोनम का काला बैग, अंदर रखी थी पिस्टल, शिलोम हिरासत में

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ा एक्शन लेते हुए प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में ले लिया है। शिलांग पुलिस को थी जिस काले बाग की तलाश थी, वह प्रॉपर्टी ब्रोकर के पास मिला। इस बैग में एक पिस्टल रखी हुई थी। इसके साथ ही नकद पैसे और सोनम के गहने भी थे। पुलिस ने प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में ले लिया है। शिलोम पर आरोप है कि उसने आरोपी विशाल चौहान को किराए पर फ्लैट दिया, जिसमें हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी छिपी हुई थी। इस मामले में पुलिस को अहम सुराग एक ऑटो चालक से मिला। रैपिडो ऐप से बुक इस ऑटो को 3 मई को नंदबाग से बैग लेकर रवाना किया गया था, जिसे हीराबाग में एक युवक ने रिसीव किया। जांच में स्पष्ट हुआ कि यही बैग राजा और सोनम का था, जो घटना के बाद फ्लैट में छिपा दिया गया था।
एसआईटी टीम ने 3 से 10 जून तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें सिलोम अपनी कार में बैग लेकर जाते हुए कैद हुआ। यह वही बैग था, जिसमें देशी पिस्टल, पांच लाख रुपये, राजा की चेन, मोबाइल, सोनम के कपड़े और आभूषण रखे गए थे। राजा की हत्या की साजिश पहले गोली मारकर हत्या करने की थी, जिसके लिए राज ने सिकलीगर से पिस्टल खरीदी थी, लेकिन बाद में प्लान बदलकर गला घोंटने की वारदात की गई।
जब एसआईटी ने शिलोम को पूछताछ के लिए फोन किया तो वह बचने की कोशिश करता रहा और अंतत: फोन बंद कर भागने लगा। इसकी सूचना शिप्रा थाना पुलिस को दी गई और टोल नाके पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में शिलोम ने कबूला कि उसने बैग घर में छिपाकर रखा था। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए एमवाय अस्पताल लाया गया और फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
अब तक की जांच में साफ हो चुका है कि शिलोम ने न सिर्फ फ्लैट उपलब्ध कराया, बल्कि साक्ष्य छुपाने और आरोपी की मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी वजह से उसे केस में सह अभियुक्त बनाया गया है और जल्द ही शिलांग ले जाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading