22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर के गौरव सिविल अस्पताल, हजीरा को मध्यप्रदेश में मिला प्रथम स्थान

उप नगर ग्वालियर में स्थापित सिविल अस्पताल हजीरा ने सेवा, समर्पण और सतत प्रयासों की शानदार मिसाल बनते हुए एक नहीं, दो-दो गौरवशाली उपलब्धियाँ अपने नाम की हैं। इस अस्पताल ने भारत सरकार द्वारा विकसित कायाकल्प मापदण्ड अनुरुप उत्कृष्ट कार्य कर कायाकल्प फाइनल मूल्यांकन में 94.43 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम पुरुस्कार प्राप्त किया है। सिविल अस्पताल हजीरा द्वारा अपने कार्यों से उच्च स्तर की गुणवत्ता पूर्ण संक्रमण रहित स्वास्थ्य सेवायें विकसित की हैं। इस अस्पताल में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य से जनमानस में भी स्वास्थ्य संस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

इस उपलब्धि के साथ ही सिविल अस्पताल हजीरा ने “बेस्ट ईको-फ्रेंडली चिकित्सालय पुरस्कार 2023-24” प्राप्त कर ग्वालियर वासियों को गर्व, प्रेरणा और आत्मीय खुशी का अवसर प्रदान किया है।सिविल अस्पताल हजीरा को मिली इस सफलता पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि यह ग्वालियर के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो सकी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिविल अस्पताल हजीरा की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत कर यह सिद्ध किया है कि जब सेवा में संवेदना हो और कार्य में ईमानदारी हो तो परिणाम सिर्फ सम्मान के साथ सभी को गौरवान्वित भी करते हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल, हजीरा की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि ने आपने न सिर्फ ग्वालियर को गौरवांवित किया, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की नई परिभाषा गढ़ी है। ग्वालियर के नागरिकों के लिए यह उपलब्धि गर्व से सीना चौड़ा करने वाली है।अधोसंरचना विकास हो या फिर चिकित्सकीय सुविधा उप नगर ग्वालियर में हजीरा सिविल अस्पताल ने मिसाल कायम की। यही वह वजह है कि मध्यप्रदेश में इस अस्पताल को नई पहचान मिली है।ऊर्जा मंत्री तोमर ने लोगों से अपील की है कि वे ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए आगे आएं।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading