November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गुजरात में होगा 2029 वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स, सीएम ने बताया गर्व का पल

अहमदाबाद, 27 जून। भारत को साल 2029 में होने वाले वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स (डब्ल्यूपीएफजी) की मेजबानी का अवसर हासिल हुआ है और इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में किया जाएगा। इस उपलब्धि की जानकारी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।



मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसे गुजरात के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “गुजरात के लिए गर्व का क्षण! भारत ने बर्मिंघम, यूएसए में डब्ल्यूपीएफजी फेडरेशन के समक्ष एक व्यापक बोली प्रस्तुति के बाद अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में 2029 विश्व पुलिस और फायर गेम्स (डब्ल्यूपीएफजी) की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। यह वैश्विक जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाती है और अहमदाबाद को भारत की खेल राजधानी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने भी खुशी जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, “गुजरात के लिए गर्व का क्षण! हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने अहमदाबाद, गांधीनगर और एकता नगर में 2029 विश्व पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी की बोली जीत ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। गुजरात विश्व खेल मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है! आइए दुनिया की मेजबानी के लिए तैयार हो जाएं।”

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “भारत ने वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है और अब वह 23वें विश्व पुलिस और फायर गेम्स 2029 की मेजबानी करेगा। यह देखकर खुशी होती है कि भारत बड़े वैश्विक आयोजनों की मेजबानी कर रहा है और एक खेल गंतव्य के रूप में बड़ी प्रगति कर रहा है।”

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment