32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 63 लाख ठगे, दो डॉक्टरों समेत 5 पर केस, देते रहे झांसा; मरीज ने दम तोड़ा

Meerut News – मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मनीषा अग्रवाल ने दो डॉक्टरों सहित पांच के खिलाफ पति की किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 63 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मनीषा ने बताया कि उनके पति बोधराज अग्रवाल दो साल से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे और मेरठ से डायलिसिस करा रहे थे। मवाना निवासी डॉ. हयात ने किडनी ट्रांसप्लांट का मशवरा दिया और साथ ही दिल्ली सफदरजंग में साथ में काम करने वाली लड़की हसन जहरा और उसके पति अदनान निवासी जामिया नगर नई दिल्ली से मिलने की सलाह दी। 11 अक्तूबर को व्हाट्सअप पर बात करने पर दोनों ने उसको दिल्ली बुलाया। दोनों ने पति की मेडिकल रिपोर्ट ली और पैसों का इंतजाम करने को कहा। उसने जेवर और प्रॉपर्टी बेचकर रुपये एकत्र किए। हसन जहरा और उसके पति ने अवनीश नाम के एक डोनर से मिलवाया। जहरा हसन ने डोनर को होल्ड पर रखने के लिए कुछ पैसे अपने खाते में डलवाए। साथ ही 13 लाख अलग-अलग खातों में डलवाए। कुल 63 लाख रुपये उससे ले लिए गए।
इसके बाद डॉ. महेश शर्मा से व्हाट्सअप पर बात कराई। उन्होंने भी खाते में रुपये डालने का दबाव बनाया। एक जून को पति को सफदरजंग में भर्ती कर डायलिसिस कराई। तभी फिस्टुला खुल गया और डॉक्टरों ने बामुश्किल उसके पति की जान बचाई।
मनीषा ने बताया कि जहरा हसन की मदद से सभी मेडिकल रिपोर्ट क्लियर कराई गई। इसी दौरान अर्जुन नगर सफदरजंग एनक्लेव में फ्लैट किराए पर दिलाया और कहा कि 6 माह तक यही रखकर इलाज होगा। कहा गया कि इसका किराया जहरा हसन देगी, लेकिन उसने किराया नहीं दिया।
18 जून 2024 को फिर से उसके पति को भर्ती किया गया। ट्रांसप्लांट की डेट देने को कहा तो 22 अगस्त को आने को कहा। लेकिन कोलकाता रेप केस के कारण वहां हड़ताल चल रही थी। पति की तबीयत खराब चल रही थी, जब वह फाइल लेने गई तो पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। जैसे ही पति को इसकी जानकारी हुई तो उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया।
29 सितंबर को पति को मेरठ में भर्ती कराया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया और उनकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में सफदरजंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहां के एसआई और एसएचओ ने 22 लाख 70 हजार रुपये में समझौता कराया। लेकिन कोई पैसा नहीं मिला था।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading