17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेल

सूर्यवंशी की आतिशी पारी, भारत अंडर-19 ने इंग्लैंड को रौंदा

होव, 28 जून। 14 वर्षीय भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने महज 19 गेंदों पर 48 रन ठोककर इंग्लैंड में भारत की अंडर-19 टीम को यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में जबरदस्त शुरुआत दिलाई। यह मैच पांच मुकाबलों की सीरीज का पहला मैच था, जो होव में खेला गया। इस साल की शुरुआत में आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में धमाकेदार डेब्यू किया।

उन्होंने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 7.3 ओवर में 71 रन जोड़े और भारत ने 26 ओवर शेष रहते छह विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड दौरे की यह शुरुआत भारतीय युवाओं के लिए यादगार रही। इससे तीन दिन पहले उन्होंने लॉफबरो में यंग लायंस इनविटेशनल XI के खिलाफ एक अन्य 50 ओवर के मैच में 231 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में सूर्यवंशी केंद्र बिंदु रहे।

उन्होंने पांच छक्के और तीन चौके जड़े। जैक होम का पहला ओवर 21 रन का रहा, जिसमें उन्होंने पुल शॉट पर टॉप-एज के जरिए छक्का लगाया, फिर मिड ऑन के ऊपर और काउ कॉर्नर की दिशा में दो और छक्के जड़े। हालांकि जैसे ही धीमे बाएं हाथ के स्पिनर राल्फी अल्बर्ट गेंदबाजी पर आए, सूर्यवंशी पहली ही गेंद पर प्वाइंट पर कैच आउट हो गए।

इसके बाद भारत ने तीन और विकेट गंवाए, लेकिन विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 45 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इंग्लैंड की पूरी टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 174 रन पर सिमट गई। केवल रॉकी फ्लिंटॉफ़ (56) और आइजक मोहम्मद (42) ही 20 से अधिक रन बना सके। पिच पर हरियाली और बादलों की मौजूदगी के बावजूद भारत के स्पिनरों – मोहम्मद एनान और कनिष्क चौहान ने ज्यादाअसर डाला। दोनों ने मिलकर पांच विकेट लिए और सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए।

अन्य ख़बरें

आईएसएल: केरल ब्लास्टर्स एफसी और मुंबई सिटी एफसी के बीच गोलरहित मुकाबला ‘ड्रॉ’ पर खत्म

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading