23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गौतम अदाणी, परिवार के साथ पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में हुए शामिल

पुरी, 28 जून। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी के साथ शनिवार को ओडिशा के पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक है। अदाणी परिवार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य शोभायात्रा के लिए एकत्रित हुए श्रद्धालुओं के समूह में शामिल हुआ और इस पवित्र अवसर से जुड़े अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। उन्होंने पवित्र यात्रा में प्रार्थना के साथ रथ पूजन भी किया।

अदाणी समूह ने पुरी धाम में अपनी महत्वाकांक्षी ‘प्रसाद सेवा’ पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य रथ उत्सव के लिए धार्मिक नगरी पुरी में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। देश भर से लाखों तीर्थ यात्री रथ यात्रा देखने और इसमें भाग लेने के लिए पुरी में एकत्रित हुए हैं। गौतम अदाणी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की असीम कृपा से, हमें पुरी धाम की पावन रथयात्रा में सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

आज से आरंभ हो रही यह दिव्य यात्रा वह क्षण है, जब स्वयं भगवान अपने भक्तों के बीच आकर उन्हें दर्शन देते हैं। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और समर्पण का अनुपम उत्सव है।” उन्होंने आगे लिखा कि इस पुण्य अवसर पर, लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अदाणी परिवार पूरी निष्ठा और श्रद्धा से समर्पित है।

हर भक्त को स्वच्छ, पौष्टिक और प्रेमपूर्वक परोसा गया भोजन मिले, इसी संकल्प के साथ पुरी धाम में हमने ‘प्रसाद सेवा’ आरंभ की है। पुरी की इस पुण्यभूमि पर एक सेवक के रूप में जुड़ना मेरे लिए और समस्त अदाणी परिवार के लिए अत्यंत गौरव और संतोष का विषय है। पोस्ट में अंत में लिखा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे। नर सेवा ही, नारायण सेवा है और सेवा ही साधना है। जय जगन्नाथ।”

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading