23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ओडिशा: जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुई भगदड़ पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 30 जून। वायनाड से लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुए भगदड़ पर दुख जाहिर किया।



प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़ का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

दरअसल, पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई दुखद भगदड़ में करीब तीन लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें दो महिलाएं, प्रभाती दास और बसंती साहू, शामिल हैं। इसके अलावा, 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती की भी भगदड़ में जान गई है। तीनों खुरदा जिले के रहने वाले थे और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे।

भगदड़ की घटना पर माझी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का भी तबादला कर दिया गया है।

चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जबकि पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, ओडिशा सरकार ने जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जिला कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए चंचल राणा ने बताया कि महाप्रभु जगन्नाथ की दिव्य कृपा से मैंने कार्यभार संभाला है। सरकार के आदेश के अनुसार, मैंने जिम्मेदारी संभाली है। रथ यात्रा की व्यवस्था अच्छी तरह से तैयार और कार्यान्वित की गई है। उन्होंने रथ यात्रा के आयोजन में जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतरीन समन्वय की प्रशंसा की।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading