18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस नहीं हुई तो आंदोलन : कांग्रेस

भोपाल, 30 जून। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर कांग्रेस लामबंद है और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ऐलान किया है कि अगर 7 जुलाई तक पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर वापस नहीं हुई तो 8 जुलाई को कांग्रेस नेता अशोक नगर में गिरफ्तारी देंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को लेकर पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि अशोक नगर के मुंगावली में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की आवाज दबाने के लिए पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव स्वयं गृह मंत्री हैं, मगर प्रदेश की कानून-व्यवस्था लचर हो गई है और प्रतिदिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, जो पाप करता है, उसे भाजपा सरकार बचा रही है और पीड़ित व्यक्ति की आवाज को दबाने का प्रयास पूरा भाजपा का प्रशासन कर रहा है।

उन्होंने कहा मुंगावली टीआई और अशोकनगर पुलिस अधीक्षक पर आरोप हैं कि वे पीड़ित को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं, बल्कि इस मामले को लेकर उल्टा षड्यंत्र कर रहे हैं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि 8 जुलाई को सिर्फ जीतू पटवारी ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस अशोक नगर पहुंचेगी और गिरफ्तारी दी जाएगी। 8 तारीख से पहले अशोक नगर एसपी ने यह एफआईआर वापस नहीं ली तो कांग्रेस नेता गिरफ्तारी देंगे और घेराव भी करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि इसमें गलत भूमिका जीतू पटवारी की नहीं है। वे तो सिर्फ लोधी समाज के पीड़ित युवा की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रहे थे, उसका सहयोग करने का प्रयास कर रहे थे। भाजपा के प्रशासन को सत्य से डर लगता है। एक तो पीड़ित व्यक्ति की आवाज को दबाया और जो पीड़ित व्यक्ति की मदद कर रहा था, उसे ही षड्यंत्र कर फंसा दिया गया।

पिछले दिनों अशोक नगर के मुंगावली के एक युवक को प्रताड़ित किए जाने के मामले पर पटवारी ने पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर बात की थी और आरोप लगाया था कि संबंधित को मानव मल खिलाया गया, मगर यही व्यक्ति बाद में अपनी बात से पलट गया और शपथ पत्र देकर कहा कि जीतू पटवारी ने प्रलोभन दिया था और बरगलाया था। संबंधित व्यक्ति के शपथ पत्र के आधार पर ही पटवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading