November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ज्ञापन का दिखा असर, सैकड़ों विधि छात्रों को मिली राहत

जबलपुर। छात्र हितों को लेकर लगातार सक्रिय रहने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की पहल का एक बार फिर सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में एलएलबी और BALLB छात्रों की विशेष ATKT परीक्षा को लेकर दिए गए ज्ञापन का प्रभाव दिखा और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पर सहमति जता दी है। इससे सैकड़ों विधि छात्रों को सीधा लाभ मिलने जा रहा है।

मांग रखी गई थी विशेष ATKT परीक्षा की
ABVP जबलपुर महानगर द्वारा विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें यह मांग की गई थी कि

  • सत्र 2024 के LLB पांचवे सेमेस्टर और BALLB नवें सेमेस्टर के ATKT छात्रों की विशेष ATKT परीक्षा,
    LLB छठवें सेमेस्टर और BALLB दसवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के पहले करवाई जाए।

छात्र संगठन का कहना था कि LLB पांच साल और BALLB सात साल में पूरा करना होता है। यदि स्पेशल ATKT परीक्षा नहीं कराई जाती, तो छात्रों को एक साल का नुकसान उठाना पड़ता, जिससे सैकड़ों विधि छात्रों का भविष्य संकट में पड़ जाता।

ABVP का यह भी कहना था कि ऐसे कई छात्र पहले ही दो साल ATKT के कारण गंवा चुके हैं और अब और विलंब उनके करियर पर भारी पड़ेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी सहमति
ज्ञापन पर विचार करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के हित में सकारात्मक निर्णय लिया है और विशेष ATKT परीक्षा आयोजित करने की स्वीकृति दे दी है। यह निर्णय ABVP और पूरे छात्र समुदाय के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

ABVP ने जताया आभार
विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय छात्रों के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। परिषद ने आगे भी छात्र हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment