25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पटना में बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कुछ वर्ष पहले भाई ने भी गंवाई थी जान

पटना, 11 जुलाई । बिहार में विपक्ष कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाता रहा है। इस बीच, पटना जिले के रानी तालाब इलाके में अपराधियों ने गुरुवार की शाम एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।



प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक व्यक्ति की पहचान रामाकांत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रामाकांत यादव शाम को अपने घर के बाहर बगीचे में टहल रहे थे तभी एक बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने अचानक से रामाकांत यादव पर फायरिंग कर दी।

रामाकांत यादव गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए और अपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोग और ग्रामीण आनन-फानन में रामाकांत यादव को स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रामाकांत यादव पिछले कई सालों से बालू के कारोबार से जुड़े हुए थे। यह इलाका बालू व्यवसाय के रूप में चर्चित रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस गांव के लोगों व परिवार से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस गांव के लोगों से घटना के विषय में जानकारी ले रही है।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों की मानें तो कुछ वर्ष पूर्व इनके बड़े भाई की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले शुक्रवार को अपराधियों ने पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र में व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने शूटर सहित साजिशकर्ता को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading