23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गजराज के परिवार को खोजे सरकार : जीतू पटवारी

भोपाल, 11 जुलाई। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोकनगर के मुंगावली में कथित तौर पर मानव मल खिलाए जाने से चर्चाओं में आए गजराज लोधी के परिवार सहित 14 दिन से लापता होने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस परिवार को सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं लाया गया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने संवाददाताओं से बात करते हुए गजराज के परिवार सहित गुमशुदगी को लेकर उठाए गंभीर सवाल उठाए और कहा कि अपहरण या हत्या की आशंका है, जिस पर सरकार स्पष्ट जवाब दे और लापता परिवार को सार्वजनिक रूप से सामने लाए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अशोकनगर जिले मुंगावली क्षेत्र के मूडरा का गजराज लोधी, उनके भाई रघुराज लोधी और पूरे परिवार की रहस्यमय तरीके से गुमशुदगी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह स्वयं गांव में जाकर परिजनों से मिले थे। परिवारजनों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद से ही गजराज और रघुराज लोधी अपने पूरे परिवार के साथ लापता है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति या परिवार का नहीं रहा, बल्कि यह मध्य प्रदेश की भयावह कानून व्यवस्था, माफिया तंत्र और सरकार की तानाशाही मानसिकता को उजागर करता है।

पटवारी ने कहा, “गजराज लोधी ने खुद बताया था कि उनके साथ मारपीट हुई, उन्हें मल खिलाया गया, मोटरसाइकिल छीनी गई, धमकाया गया। इसके वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। वह लगातार 15 दिनों तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटते रहे, न्याय की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं सुनी। जब मैंने इस घटना की ओर सरकार का ध्यान दिलाया, तो सरकार की तानाशाही इतनी बढ़ गई कि मुझ पर ही एफआईआर दर्ज करवा दी गई। पीड़ित को न्याय नहीं मिला, बल्कि उसे अपराधी बना दिया गया, सवाल है कि यह कैसा न्याय है?

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने सरकार से सवाल किया है कि क्या यह अपहरण है या सुनियोजित हत्या? क्या सरकार सच्चाई छुपा रही है? यदि नहीं, तो अब तक परिवार कहां है? उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि कांग्रेस इस मामले को अब यूं ही दबने नहीं देगी। यदि सरकार ने तत्काल कोई कदम नहीं उठाया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी और विधानसभा में भी इस मुद्दे को पूरी ताकत से उठाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading