23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

ओडिशा : छात्रा की मौत के बाद कांग्रेस ने किया ‘बंद’ का आह्वान, राहुल गांधी ने सिस्टम को बताया दोषी

ओडिशा: छात्रा की मौत के बाद कांग्रेस ने किया 'बंद' का ऐलान, राहुल गांधी ने सिस्टम को बताया दोषी

नई दिल्ली/भुवनेश्वर, 15 जुलाई। बालासोर में छात्रा की मौत के बाद कांग्रेस ने ओडिशा में 17 जुलाई को राज्यव्यापी ‘बंद’ का आह्वान किया है। यौन उत्पीड़न की शिकार छात्रा ने 12 जुलाई को आत्मदाह की कोशिश की। गंभीर स्थिति होने के कारण तीन दिन बाद छात्रा की मौत हो गई है। कांग्रेस ने छात्रा की मौत के बाद ओडिशा की भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भक्त चरण दास और 8 राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में एक संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान कांग्रेस ने 8 अन्य राजनीतिक दलों के साथ 17 जुलाई को राज्यव्यापी ‘बंद’ का ऐलान किया। बालासोर की घटना पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा में इंसाफ के लिए लड़ती एक बेटी की मौत सीधे-सीधे सिस्टम द्वारा की गई हत्या है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस सांसद ने लिखा, “उस बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन न्याय देने के बजाय उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया और बार-बार अपमानित किया गया। जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते रहे। हर बार की तरह भाजपा का सिस्टम आरोपियों को बचाता रहा और एक मासूम बेटी को खुद को आग लगाने पर मजबूर कर दिया।” राहुल गांधी ने आगे लिखा, “ये आत्महत्या नहीं, सिस्टम द्वारा संगठित हत्या है। पीएम मोदी, ओडिशा हो या मणिपुर, देश की बेटियां जल रही हैं, टूट रही हैं और दम तोड़ रही हैं, और आप खामोश बने बैठे हैं। देश को आपकी चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। भारत की बेटियों को सुरक्षा और इंसाफ चाहिए।” इससे पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने लिखा, “फकीरमोहन स्वायत्त महाविद्यालय, बालासोर की छात्रा के निधन की खबर सुनकर मैं दुखी और स्तब्ध हूं। भाजपा सरकार की अक्षमता और उदासीनता के कारण आज एक प्रतिभाशाली व्यक्ति का असमय निधन हो गया। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।” कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने भी घटना पर दुख जताया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बालासोर फकीर मोहन स्वायत्तशासी महाविद्यालय में आत्मदाह की घटना में उपचाराधीन छात्रा ने हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर लीं। उनके निधन की खबर सुनकर मैं अत्यंत दुखी और व्यथित हूं। यातना के खिलाफ उनका त्याग समाज के लिए एक भयानक उदाहरण है। ईश्वर उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति में धैर्य और साहस प्रदान करें। मैं उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।”

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading