18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिहार नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य : सीएम नीतीश कुमार

Patna: Nitish Kumar attends a state-level programme at ‘Sankalp’

पटना, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार दौरे पर पहुंच गए हैं। वे अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान मोतिहारी से 7200 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात प्रदेश को देंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान आया है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि बिहार नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के मोतिहारी पहुंचने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में विकसित भारत के लिए विकसित बिहार की परिकल्पना के तहत बिहार के मोतिहारी जिले में आज 7200 करोड़ रुपए से अधिक की रेल, सड़क, मत्स्य, ग्रामीण विकास और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ भी किया जाएगा।” उन्होंने आगे लिखा, “बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। आपके द्वारा बिहार को आज एक बड़ी सौगात दी जा रही है।

राज्य के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी।” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा, “पीएम मोदी को बिहार के हित में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हृदय से आभार एवं अभिनंदन।” बता दें कि पीएम मोदी शुक्रवार को महात्मा गांधी की कर्मस्थली मोतिहारी पहुंच गए हैं। यहां वे गांधी मैदान में आयोजित एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्हें सुनने के लिए 20 से अधिक विधानसभाओं से बड़ी संख्या में लोग गांधी मैदान में पहुंचे हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बिहार दौरे को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “बिहार की विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। सुबह करीब 11:30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, आईटी और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन और शिलान्यास करने का सौभाग्य मिलेगा। इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे।”

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading