18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्यप्रदेश : ग्वालियर में युवक को बोनट पर घसीटने वाले पुलिसकर्मी को ‘लाइन अटैच’ किया गया

Gwalior News।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दौरे से पहले ट्रैफिक व्यवस्था संभालने की एक सामान्य कार्रवाई ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसके चलते ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया।

इस घटना की जांच के आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने आईएएनएस को बताया कि यह मामला वीआईपी मूवमेंट के दौरान वाहन हटाने से जुड़ा प्रतीत होता है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल सब-इंस्पेक्टर (एसआई) प्रशांत शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है।

घटना गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे ग्वालियर के पटेल नगर स्थित द ब्लाइव होटल के बाहर हुई। बताया गया कि होटल से जुड़े व्यक्ति अंकित जादौन की कार के कारण ट्रैफिक जाम लग गया था, जिसे हटाने के लिए एसआई शर्मा वहां पहुंचे।

जब कार हटाने के निर्देशों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो शर्मा ने कथित रूप से कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद मामला बिगड़ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जादौन ने शर्मा का विरोध किया। इस पर शर्मा अपनी मर्सिडीज कार से निकलने लगे, तभी जादौन उन्हें रोकने के प्रयास में कार के बोनट पर लटक गया।

होटल की सुरक्षा कैमरे में कैद हुई भयावह तस्वीरों में कार तेज रफ्तार से भागती दिख रही है और युवक बोनट पर चिपका हुआ है। बताया गया कि करीब 500 मीटर तक युवक को घसीटा गया, जिसके बाद अचानक ब्रेक लगाने से वह सड़क पर गिर गया और उसके हाथ में चोट आई।

शुक्रवार को एक दूसरा वीडियो भी सामने आया, जिसमें यह दिखाया गया कि एसआई शर्मा ने न सिर्फ जादौन को, बल्कि होटल संचालक शिवम भदौरिया को भी कार के बोनट पर घसीटा था।

वीडियो में भीड़ को शर्मा की मर्सिडीज का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, आईएएनएस दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं कर पाया है।

वीडियो वायरल होते ही ग्वालियर से भोपाल तक हंगामा मच गया।
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने घटना का संज्ञान लिया, और उसी रात एसआई शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर शर्मा ने खुद का बचाव करते हुए कहा कि वह वीआईपी ड्यूटी पर थे और जिस मर्सिडीज का ज़िक्र हो रहा है, वह उनके पिता की है।
उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया और वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं, होटल संचालक शिवम भदौरिया ने आरोप लगाया कि शर्मा नशे में थे, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे और होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading