23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पुरी में दरिंदगी : नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, एम्स दिल्ली मे चल रहा इलाज

भुवनेश्वर, 21 जुलाई । ओडिशा के पुरी जिले में शनिवार को 15 वर्षीय लड़की को तीन अज्ञात बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी लड़की को बेहतर इलाज के लिए रविवार को एम्स भुवनेश्वर से एम्स दिल्ली भेजा गया। 

एम्स भुवनेश्वर के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष बिस्वास ने बताया कि लड़की की हालत अब स्थिर है और उसे विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने कहा, “एम्स दिल्ली को इसकी सूचना दे दी गई है।”

यह वारदात शनिवार सुबह करीब 8 बजे पुरी के बालंगा थाना क्षेत्र के बयाबर गांव में हुई। लड़की अपनी सहेली को किताब लौटाने जा रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसे रोका। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने उसे पास की भार्गवी नदी के किनारे ले जाकर मुंह पर रुमाल रखा और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाई और लड़की को पिपली के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया।

लड़की के रिश्तेदार आमिर खान ने बताया था कि वह 50-60 प्रतिशत तक झुलस चुकी है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। आमिर ने कहा था कि उसकी हालत देखकर हम सदमे में हैं। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही।

पुरी के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा, “यह एक संवेदनशील और गंभीर मामला है। हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।” जिला कलेक्टर चंचल राणा ने कहा कि प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। यह घटना ओडिशा में हाल ही में बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में एक छात्रा के आत्मदाह की घटना के बाद दूसरी बड़ी वारदात है।

एम्स भुवनेश्वर के बाहर विरोध प्रदर्शनों के कारण पुलिस ने क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की है। लड़की के पिता एक मोटर गैरेज में काम करते हैं।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading