November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिहोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुए के अड्डे पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी जब्त

jabalpur latest news today

Sihora News – जिले में जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम दर्शनी में हनुमान मंदिर के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देते हुए पुलिस ने तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से ₹7,400 नकद और ताश की गड्डी जब्त की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा और एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी श्री विपिन बिहारी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जुलाई को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली थी कि ग्राम दर्शनी में कुछ लोग खुलेआम ताश के पत्तों पर रुपयों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं:

  • कमलेश झारिया, उम्र 49 वर्ष

  • बारेलाल कुशवाह, उम्र 49 वर्ष

  • रोहित यादव, उम्र 27 वर्ष
    तीनों आरोपी ग्राम दर्शनी के ही निवासी हैं।

मौके से कुल ₹7,400 नगद और ताश की 52 पत्तियां बरामद की गईं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामा सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह तथा आरक्षक देवराज, आकाश और सोमदीप ने त्वरित और साहसिक कार्य किया, जिसकी प्रशंसा की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड में 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Newsdesk

Leave a Comment