25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सनी देओल ने दलाई लामा से की मुलाकात, कहा- ‘उनके आशीर्वाद से मिला मन को सुकून’

मुंबई, 28 जुलाई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल ने लद्दाख की यात्रा के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की। सनी देओल ने कहा कि दलाई लामा की मौजूदगी, उनकी बुद्धिमानी और आशीर्वाद से मन को काफी सुकून और शांति महसूस हुई। सनी ने दलाई लामा के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाली, जिसमें वे उनके सामने आदर से झुकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दलाई लामा सनी के हाथों को बड़े प्यार से अपने माथे पर लगाते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, “यह एक सम्मान और आभार से भरा पल था। लद्दाख की शांत वादियों में यात्रा करते समय मेरी मुलाकात परम पूज्य दलाई लामा से हुई।

उनकी मौजूदगी, समझदारी भरी बातें और आशीर्वाद से मन को सुकून और शांति मिली। यह पल मेरे लिए कभी न भूलने वाला है।” सनी देओल के इस पोस्ट पर उनके फैंस बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इस खास मुलाकात पर अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किए। एक फैन ने कमेंट में लिखा, ”दलाई लामा के साथ सनी की यह मुलाकात प्रेरणादायक अनुभव है।”

दूसरे फैन ने लिखा, ”दलाई लामा की शांति और सादगी दुनिया के लिए एक मिसाल है, और सनी देओल का उनके साथ यह पल देखकर काफी खुशी हुई।” अन्य फैंस ने लिखा, ”दलाई लामा की बातें सच में दिल को सुकून देने वाली हैं।” वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो गई है।

‘बॉर्डर 2’ जेपी दत्ता की 1997 की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म थी। उसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी गुलजार, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी लीड रोल में थे। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading