26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रणाली बनीं अमेज़न में डेटा साइंटिस्ट – रोबोटिक्स विशेषज्ञ बालाघाट की बेटी ने वैश्विक तकनीकी जगत में रचा इतिहास

Balaghat News, 28 जुलाई – बालाघाट जिले के एक छोटे से विद्यालय, जी एस वी स्कूल से प्री-प्राइमरी शिक्षा की शुरुआत करने वाली प्रणाली राहंगडाले ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक और तकनीकी कौशल के बल पर वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon (USA) सिएटल में डेटा साइंटिस्ट – रोबोटिक्स के पद पर नियुक्त होकर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।

प्रणाली ने IIT खड़गपुर से बी.टेक एवं एम.टेक की उपाधि प्राप्त करने के बाद University of Southern California – Marshall School of Business, Los Angeles से डेटा एनालिटिक्स में MS किया। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने अमेज़न में इंटर्नशिप की, जहाँ उनकी उच्च कार्य दक्षता और प्रतिभा के आधार पर उन्हें रोबोटिक्स डिवीजन में डेटा साइंटिस्ट के पद पर नियुक्त किया गया।

यह उल्लेखनीय है कि प्रणाली सांदीपनि विद्यालय बालाघाट के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले एवं द बालाघाट पब्लिक स्कूल (ICSE) की प्राचार्या श्रीमती चित्ररेखा राहंगडाले की सुपुत्री हैं। उनके बड़े भाई यूनिक राहंगडाले गूगल में रिलायबिलिटी साइंटिस्ट रह चुके हैं तथा वर्तमान में रीवियन (Rivian) कंपनी में स्टाफ डिज़ाइन फॉर रिलायबिलिटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

आज प्रणाली के जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता डॉ. युवराज राहंगडाले ने यह गौरवशाली समाचार साझा करते हुए कहा कि यह सफलता सभी बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। परिवारजनों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के सभी शुभचिंतकों ने प्रणाली को ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद भेजे हैं

अन्य ख़बरें

सुबह से ही अधिकारियों के साथ मुस्तैद दिखे निगमायुक्त

Newsdesk

एक हफ्ते से पानी भरे प्लॉट में छिपा था 5 फीट का मगरमच्छ

Newsdesk

एक अंक की कमी से मेडिकल छात्र का साल बचाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading