22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘और मैं भूल गया…’ अमिताभ बच्चन के सामने आई इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हुए ये समस्या

Amitabh Bachchan

मुंबई, 30 जुलाई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम चलाने की कोशिश की, लेकिन मजेदार ढंग से बताया कि वह यह भूल गए कि इसे कैसे इस्तेमाल करना है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते नजर आए, “मैं इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सीख रहा हूं और उम्मीद है कि यह काम करेगा।” अभिनेता ने ब्लॉग पर अपनी खुशी और उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, “कल सीखने की बात की और आज कुछ नया सीखा…!” उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा, “लेकिन समस्या यह है कि मैं भूल गया कि यह कैसे काम करता है… ओके, कल फिर कोशिश करेंगे।”

अमिताभ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने प्रशंसकों, जिन्हें वे प्यार से ‘परिवार’ कहते हैं, को अपनी दिनचर्या से अपडेट रखते हैं। वह फैंस को अपडेट देने के लिए ज्यादातर ब्लॉग और ‘एक्स’ का उपयोग करते हैं। अमिताभ ने मंगलवार को अपने ब्लॉग पर पोस्ट किया, जिसमें वह यंग एक्टर्स की तारीफ करते नजर आए। उन्होंने बताया कि आज के युवा कलाकारों की समर्पण और लगन को देखकर वह प्रेरित होते हैं।

अमिताभ का मानना है कि हर दिन कुछ नया सिखाता है। समय सीमित है, लेकिन सीखने का यह उपहार अनमोल है। अगर हम कुछ सीख सकें, तो जीवन में संतुष्ट होती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन ने अपने लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है, जो अंग्रेजी के शो ‘हू वॉन्ट्स टु बी ए मिलेनियर?’

का हिंदी रूपांतरण है। इस शो को अमिताभ बच्चन ने लगभग हर सीजन में होस्ट किया है। सिर्फ शो के तीसरे सीजन में शाहरुख खान बतौर होस्ट जुड़े थे। इस शो में प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। हर सवाल के साथ चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से एक सही जवाब होता है। अगर उन्हें किसी सवाल का जवाब नहीं आता या वे कंफ्यूज हैं, तो उनके पास कुछ लाइफलाइन होती हैं, जिनका वे इस्तेमाल कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading