November 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

विजय वर्मा: मीरा नायर के साथ काम करना हमेशा से मेरी सूची में था

मुंबई, 3 मई| मीरा नायर के साथ काम करना हमेशा से विजय वर्मा की सूची में था। अभिनेता का कहना है कि उनकी ये इच्छा आगामी टीवी श्रृंखला ‘ए सुटेबल बॉय’ में काम करके पूरी हो गई।

वर्मा ने आईएएनएस को बताया, “मीरा एकमात्र भारतीय फिल्म निमार्ता थी जो कुछ नया करने की कोशिश कर रही थी। इन दिनों प्रायोगिक सिनेमा का चलन बढ़ रहा है, लेकिन अस्सी के दशक में वह एकमात्र ऐसी फिल्म निमार्ता थी जो एक झुग्गी और मुंबई शहर की अनूठी कहानियां कह रही थीं। उन्होंने ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘मानसून वेडिंग’ जैसी फिल्में बनाईं। ‘द नेमसेक’ एनवाईसी में बसे परिवार की एक फिल्म थी। जाहिर है दूसरों की तरह मेरे भी शुरूआती दिनों में मैं मीरा का प्रशंसक था। इसलिए उनके साथ काम करना मेरी सूची में था।

विजय वर्मा को पिछले साल ‘गली बॉय’ से खासी प्रसिद्धि मिली।

नायर की मिनी सीरीज ‘ए सुटेबल बॉय’ में, उन्होंने रशीद की भूमिका निभाई है।

विजन ने कहा, “मेरा किरदार निश्चित रूप से प्रमुख लोगों में से एक नहीं है, लेकिन मुझे उस चरित्र ग्राफ को निभाने का मौका मिला, जिसकी मुझे तलाश है। कहानी में यह काफी महत्वपूर्ण चरित्र है।”

श्रृंखला में तब्बू, ईशान खट्टर, तान्या मानिकतला, और रसिका दुग्गल जैसे अन्य कलाकार भी हैं।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment