25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – प्लॉट के नाम पर 2.99 लाख की ठगी करने वाला गुरुमूर्ति राव गिरफ्तार

Jabalpur Crime News – प्लॉट दिलाने के नाम पर 2 लाख 99 हजार रुपये की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी गुरुमूर्ति राव को विजय नगर थाना पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लार्डगंज थाना क्षेत्र से की गई, जहां आरोपी लंबे समय से छिपा हुआ था।

क्या है मामला?
वर्ष 2022 में लार्डगंज निवासी अभिषेक जैन ने विजय नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि गुरुमूर्ति राव ने उन्हें एक प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 2.99 लाख रुपये ले लिए। जब अभिषेक ने प्लॉट की वैधता की जांच की, तो सामने आया कि न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई है और न ही आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज हैं।

दो साल से थी तलाश
मामला दर्ज होने के बाद से ही गुरुमूर्ति राव फरार था। वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। लेकिन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लार्डगंज क्षेत्र में दबिश दी और गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी
विजय नगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस को शक है कि आरोपी ने इस तरह की ठगी की और भी वारदातें की होंगी, जिनकी अब जांच की जाएगी।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading