31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पटना के एम्स में कार्यरत नर्स के घर में 2 बच्चे जले मिले, जिंदा जलाने का शक

Bihar News Today – बिहार की राजधानी पटना में रोंगटे खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नर्स के घर में 2 बच्चों के शव जली हुई अवस्था में मिले हैं, जिससे सनसनी फैल गई है। घटना जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव की है। पीडि़त महिला अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में नर्स शोभा देवी हैं। मृतक बच्चों के नाम अंजलि कुमारी (14) और अंशु (12) हैं। दोनों बच्चों के शव बिस्तर में जली अवस्था में मिले हैं।
जब बच्चे दोपहर बाद स्कूल से घर लौटे थे, तब शोभा देवी और उनके पति ललन कुमार गुप्ता घर पर नहीं थे। शोभा एम्स में थीं। जब वे घर पहुंचीं तो घर से धुआं निकल रहा था और अंदर जाने पर दोनों बच्चों का जला हुआ शव बिस्तर पर पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
ग्रामीणों ने दोनों बच्चों की हत्या का शक जताया है। उनका कहना है कि अपराधियों ने बच्चों को अकेला पाकर जिंदा जलाया है। कुछ लोग संपत्ति से जुड़ा विवाद भी बता रहे हैं। वहीं, पुलिस हादसा और हत्या दोनों कोणों से जांच कर रही है। हालांकि, घर में शॉर्ट सर्किट के साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिससे अंदेशा हत्या की तरफ जा रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। लोगों से पूछताछ जारी है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading