September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – साईं मंदिर की दानपेटी तोड़कर ₹16 हजार चुराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, 1 अगस्त — गोसलपुर थाना क्षेत्र के देवनगर में स्थित एक साईं मंदिर की दानपेटी तोड़कर चोरी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह घटना 12 जुलाई 2025 को सामने आई थी, जब 65 वर्षीय मोहनलाल चौरसिया, निवासी बुढागर, ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।

चौरसिया ने बताया कि उन्होंने देवनगर में एक साईं मंदिर बनवाया है, जिसकी दानपेटी पिछले एक वर्ष से नहीं खोली गई थी। 11 जुलाई की रात वे रोज की तरह पूजा के बाद मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे, लेकिन अगली सुबह जब वे मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का ताला टूटा मिला और दानपेटी गायब थी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। CCTV फुटेज की जांच में दो संदिग्ध युवक नजर आए, जिनकी पहचान बाद में अंकुश बसोर (25) और राहुल गोटिया (23) के रूप में हुई — दोनों देवनगर, गोसलपुर के निवासी हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ₹16,000 चोरी करना स्वीकार किया, जिसमें से ₹2,500 ही शेष बचे थे। पुलिस ने शेष रकम जब्त कर ली है और बाइक के स्वामित्व की जांच भी शुरू कर दी है।

फिलहाल, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

आवास की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर महिलाओं की भूख हड़ताल

Newsdesk

सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ: प्रभारी मंत्री ने माँ नर्मदा उद्गम पर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं नागरिकों के कल्याण की कामना

Newsdesk

औद्योगिक संस्थानों, मोटर गैरेज, रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में पूजे गये देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading