September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – पति की दरिंदगी : पत्नी को ज़िंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

Jabalpur News Today। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी पर डीजल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज से एक महिला की मौत की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम वहां पहुंची। मृतका की पहचान संगीता बर्मन (35), निवासी ग्राम हीरापुर बंधा के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि 22 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे वह आग से झुलस गई थी।

परिजनों के अनुसार, उसे पहले जानकी रमण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 24 जुलाई को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। इलाज के दौरान 31 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

संगीता के मरणासन्न बयान में सामने आया कि उसके पति छब्बीलाल बर्मन ने शराब के नशे में डीजल डालकर आग लगा दी। महिला ने यह भी बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी उसे प्रताड़ित करता था और मारपीट करता रहा।

पुलिस ने महिला के बयान और जांच के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया है और आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading