September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – एनपीएस व यूपीएस के विरोध में पुरानी पेंशन बहाली की मांग, जबलपुर में सौंपा गया ज्ञापन

Jabalpur News Today। राष्ट्रीय आवाहन के तहत नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) जिला शाखा, जबलपुर द्वारा एनपीएस (नई पेंशन योजना) और यूपीएस (यूनिवर्सल पेंशन स्कीम) के विरोध में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि एनपीएस और यूपीएस दोनों ही योजनाएं कर्मचारी हितैषी नहीं हैं। इनके तहत न तो सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है और न ही कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रहता है। केवल पुरानी पेंशन ही एकमात्र ऐसी योजना है जो कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की गारंटी देती है। अतः पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जाए।

मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में अन्य मांगें भी रखी गईं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • शिक्षकों के ई-अटेंडेंस जैसी अव्यवहारिक व्यवस्था को समाप्त किया जाए।

  • शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान की जाए।

  • एनपीएसधारी मृतक शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों को परिवार पेंशन स्कीम के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के समान लाभ दिया जाए।

  • पुरानी पेंशन योजना को यथाशीघ्र बहाल किया जाए।

ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर NMOPS, डिफेंस यूनिट, प्रांतीय शिक्षक संघ और केंद्र व राज्य सरकार के कई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख नाम हैं—
संतोष झारिया, अजय रजक, उमाशंकर पटेल, नीरज त्रिपाठी, मनीषा सोनी, अनिल पटेल, आनंद अधिकारी, संतोष चौरसिया, मोहन सिंह यहके, रीतेश बघेल, बीरबल सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, रामभुवन पटेल, आशीष गजभिये, मनोज मिश्रा, विकास, मुकेश बट्टी, अनिल गुप्ता, सागर यादव, आईडी पड़रहा सहित सैकड़ों कर्मचारी।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading