41.7 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झारखंड : भूमि विवाद को लेकर व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की

Man kills wife and two children in suspected land dispute in Jharkhand's Sahibganj

साहिबगंज, 6 अगस्त । झारखंड के साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दूधकोल गांव में बुधवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी बजल हेम्ब्रम ने पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी निर्मला हेम्ब्रम (40), बेटे बाबू हेम्ब्रम (17) और बेटी सुनैना हेम्ब्रम (13) पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद बजल हेम्ब्रम स्वयं तालझारी थाने पहुंचा और हत्या की बात कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक जमीन की बिक्री और खरीद को लेकर हुए विवाद ने इस दिल दहला देने वाली घटना को जन्म दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बजल ने धारदार हथियार उठा लिया। उसकी पत्नी और बच्चे डर के मारे घर से बाहर भागे, लेकिन बजल ने उनका पीछा किया और तब तक हमला करता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं, जिससे हमले की क्रूरता का अंदाजा लगता है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर हर पहलू की जांच कर रहे हैं, हालांकि प्रारंभिक जानकारी भूमि विवाद को ही मुख्य कारण बता रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है। प्राथमिक जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आ रहा है, लेकिन हम सभी संभावित कोणों से जांच कर रहे हैं। पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी।”

इस जघन्य हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। लोग इस क्रूर घटना को लेकर सदमे में हैं।

अन्य ख़बरें

जमीनी विवाद में हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना, न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित

Newsdesk

माता सीता पर  आपत्तिजनक टिप्पणी को लेक आक्रोशअधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत

Newsdesk

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा थाना लॉर्डगंज परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading