September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना पड़ा महंगा: युवती के खाते से उड़ाए ₹97,500

Jabalpur news today। शहर के गौरीघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 27 वर्षीय युवती ऑनलाइन फूड ऑर्डर के जरिए साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने डिलीवरी के नाम पर फोन कर युवती का मोबाइल हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से ₹97,500 की रकम उड़ा ली। इस संबंध में पीड़िता ने साइबर सेल और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब युवती ने एक प्रसिद्ध फूड डिलीवरी ऐप से खाना मंगवाया था। ऑर्डर देने के कुछ समय बाद उसे तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वालों ने खुद को डिलीवरी बॉय बताते हुए लोकेशन साझा करने और एक लिंक पर क्लिक करने को कहा।

जैसे ही युवती ने उस लिंक पर क्लिक किया, उसका मोबाइल अचानक हैंग हो गया और फिर पूरी तरह से बंद हो गया। कुछ समय बाद जब मोबाइल दोबारा चालू किया गया और बैंक एप चेक किया गया, तो युवती के होश उड़ गए। खाते से कुल ₹97,500 की राशि तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में निकाली जा चुकी थी।

घबराई युवती ने तुरंत इसकी जानकारी साइबर सेल और गौरीघाट थाना पुलिस को दी। बुधवार सुबह 9 बजे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कॉल करने वाले नंबरों की जानकारी जुटाई है और साइबर टीम तकनीकी आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

सावधानी ही सुरक्षा:
पुलिस और साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि कभी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी अजनबी कॉलर को अपनी निजी जानकारी न दें, चाहे वह किसी प्रतिष्ठित ऐप या संस्था का नाम ही क्यों न ले रहा हो।

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading