30.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरिद्वार में शर्मसार कर देने वाला मामला, किशोरी से सामूहिक दुष्‍कर्म कर छत से फेंका

Haridwar News Today – हरिद्वार के पथरी क्षेत्र से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी को गोशाला में ले जाकर उसका गैंगरेप किया गया। फिर गैंगरेप के बाद दरिंदों ने उसे छत से फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, पथरी क्षेत्र के गांव में एक युवक किशोरी को अपने साथ गोशाला में ले गया। बताया गया है कि एक नाबालिग सहित उसके दो साथी पहले से वहां मौजूद थे। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को गोशाला में ले जाता देख कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने किशोरी को छत पर ले जाकर पीछे खेत में फेंक दिया। दरवाजा खुलने पर युवक अपने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए छत पर पहुंच गए। तब नीचे देखने पर किशोरी नीचे पड़ी दिखाई दी। किशोरी को उठाने का प्रयास किया गया तो वह दर्द से चिल्लाने लगी। छत से नीचे गिरने के चलते उसे गंभीर चोटें आई।

किशोरी मुस्लिम व आरोपित दूसरे समुदाय से जुड़े होने की जानकारी मिलने पर आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा होकर फेरुपुर पुलिस चौकी पहुंच गए। कांग्रेस नेता मुकर्रम अंसारी सहित कई नेताओं ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना से गांव में तनाव पैदा हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ और पीड़िता का मेडिकल कराने में जुटी है।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading