17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खरगोन – लापरवाही और गड़बड़ी पर दो अधिकारियों की कलेक्टर ने करदी छुट्टी

Khargone news today। जिले में ई-गवर्नेंस प्रणाली में लापरवाही और अनुबंध शर्तों के उल्लंघन के मामले में कलेक्टर भव्या मित्तल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक प्रमोद पंवार और सहायक प्रबंधक विपिन कुमार सिंह की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया है।

कलेक्टर को मप्र स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों में आरोप था कि दोनों अधिकारियों द्वारा अनुबंध राशि, राजस्व वसूली, धरोहर राशि और आधार केंद्रों के संचालन में गंभीर गड़बड़ियां की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि एक ही व्यक्ति के माध्यम से सात अलग-अलग लोगों की अनुबंध राशि जमा की गई, जो कमीशनखोरी और दलाली की ओर संकेत करती है।

जांच रिपोर्ट में पाया गया कि दोनों अधिकारी इन अनियमितताओं को रोकने में नाकाम रहे और अनुबंध शर्तों का उल्लंघन किया। कलेक्टर भव्या मित्तल ने इसे गंभीर मानते हुए दोनों की संविदा सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading