22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेल

इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे : इन हस्तियों के पास है ‘बाएं हाथ का जादू’, लिस्ट में ‘शहंशाह’ और ‘मास्टर ब्लास्टर’ भी शामिल

'इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे : इन हस्तियों के पास है ‘बाएं हाथ का जादू’, लिस्ट में ‘विजय’ भी

International Left Handers Day 2025, 13 अगस्त। हर साल 13 अगस्त को ‘इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे’ के रूप में मनाया जाता है, जो उन लोगों को समर्पित है जो अपने बाएं हाथ से हर काम को बखूबी अंजाम देते हैं। यह दिन बाएं हाथ से काम करने वालों की अनूठी प्रतिभा और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है। ऐसी कई हस्तियां हैं, जिन्होंने अपने बाएं हाथ के जादू से न केवल अपनी किस्मत बदली, बल्कि दुनिया भर में अपनी खास पहचान भी बनाई। ‘इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे’ न केवल इन हस्तियों की प्रतिभा को सेलिब्रेट करता है, बल्कि समाज में बाएं हाथ से काम करने वालों के प्रति सकारात्मक नजरिए को भी बढ़ावा देता है। इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत साल 1992 में यूनाइटेड किंगडम के लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा की गई थी।

इसका उद्देश्य बाएं हाथ से काम करने वालों की विशिष्टता को सेलिब्रेट करना और उनके सामने आने वाली सामाजिक और व्यावहारिक चुनौतियों के प्रति जागरूकता फैलाना है। दुनिया की लगभग 10 प्रतिशत आबादी बाएं हाथ से काम करती है, और इनमें कई ऐसी हस्तियां हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा से दुनिया को चकित किया है। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन का।

अमिताभ ने एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में खुलासा किया था कि वह स्वाभाविक रूप से बाएं हाथ से काम करते हैं, हालांकि बचपन में उनके पिता के कहने पर उन्होंने दाएं हाथ से लिखना सीखा। उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी बाएं हाथ से काम करने में माहिर हैं। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी लेफ्टी की सूची में शामिल हैं।

सचिन, दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं, अपने रोजमर्रा के कामों जैसे खाना खाने और लिखने के लिए बाएं हाथ का उपयोग करते हैं। उनकी इस खासियत ने उन्हें और भी खास बनाया। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर भी बाएं हाथ से काम करने में माहिर हैं। उनकी रचनात्मकता और फिल्म निर्माण में इनोवेशन से उन्हें बड़ी पहचान मिली है। इसके अलावा, अभिनेत्री आयशा टाकिया और सनी लियोनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

नेशनल जूनियर मीट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, चार रिकॉर्ड ध्वस्त

Newsdesk

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading