September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिवनी में दर्दनाक हादसा: पत्नी का शव बाइक पर बांधकर ले गया पति, मदद को कोई नहीं आया

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक पति को अपनी पत्नी का शव बाइक पर बांधकर ले जाना पड़ा क्योंकि हादसे के बाद किसी ने भी मदद नहीं की।

घटना 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। अमित यादव अपनी पत्नी ग्यारसी के साथ नागपुर के लोणारा से अपने गांव करनपुर लौट रहे थे, जब रास्ते में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ग्यारसी सड़क पर गिर गई और ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद अमित ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने नहीं रोका। मजबूरी में उन्होंने पत्नी के शव को बाइक की पिछली सीट पर बांधा और गांव की ओर निकल पड़े। रास्ते में कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की, मगर अमित ने अनसुना कर दिया। पुलिस ने आगे जाकर उनकी बाइक रोकी और शव को नागपुर के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां पोस्टमार्टम हुआ।

अमित का कहना है कि वह हादसे के बाद घबरा गए थे, इसलिए पत्नी को बाइक पर बांधकर सीधे नागपुर के मेवतला अस्पताल ले गए, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading