September 17, 2026
सी टाइम्स
इन्फोग्राफिक्सखेल

भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल से महज एक ड्रॉ दूर

अहमदाबाद, 26 फरवरी (आईएएनएस)| भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मिली 10 विकेट से जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है और वह खिताबी मुकाबले में पहुंचने से अब महज एक ड्रॉ दूर रह गया है। भारत ने इंग्लैंड को मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 10 विकेट से पराजित किया था। इस हार के साथ ही इंग्लैंड की डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबला 18 जून को लंदन के लॉर्डस मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड पहले ही इस चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है।

भारत को इंग्लैंड पर मिली जीत के बाद उसने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद भारत के 71 फीसदी अंक हो गए हैं और वह डब्ल्यूटीसी की तालिका में पहले स्थान पर आ गया है जबकि इंग्लैंड 64.1 फीसदी के साथ चौथे नंबर पर है।

विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड से चौथा टेस्ट या तो जीतना होगा या मैच ड्रॉ कराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम करनी होगी।

अगर इंग्लैंड चौथा टेस्ट जीतने में सफल रहा और सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही तो तीसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चार मार्च से खेला जाएगा।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading