24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

पति बना जल्लाद, गर्भवती पत्नी के किए टुकड़े-टुकड़े, नदी में फेंके हाथ-पैर और सिर

हैदराबाद ,26 अगस्त। तेलंगाना के हैदराबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बुरे तरीके से हत्या कर दी। पति की हैवानियत इससे जाहिर होती है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले ही सिर, हाथ और पैर मूसी नदी में फेंक चुका था, जबकि महिला का धड़ उसके घर में बरामद हुआ। 21 साल की स्वाति पांच महीने की गर्भवती थी। आरोपी पति महेंद्र एक राइड-हेलिंग कंपनी में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए और कुछ हिस्सों को नदी में फेंक दिया। हत्या के बाद महेंद्र ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। बहन को शक हुआ और उसने एक रिश्तेदार को इसकी जानकारी दी, जो उसे पुलिस स्टेशन लेकर गया। डीसीपी पी. वी. पद्मजा ने बताया कि पूछताछ के दौरान महेंद्र ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। गोताखोरों की मदद से नदी में फेंके गए अंगों की तलाश की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने महिला के धड़ से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पहचान के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। इस मामले को लेकर महिला के पिता ने इंसाफ की मांग की है।

अन्य ख़बरें

छह महीने में 3,128 न्यायालयीन केस, 93 हजार किलो महुआ लाहन जब्त; फिर भी जारी अवैध शराब का कारोबार

Newsdesk

नागाघाटी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, सोने का पेंडेंट तोड़कर भागे तीन बदमाश

Newsdesk

जबलपुर में फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल लागू, दिल्ली-मुंबई सहित कई उड़ानों की बदली टाइमिंग

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading