26.5 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

युवक पर पहिया चढ़ने के बाद भी नहीं रोकी कार, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

गाजियाबाद 27 Aug : गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में सोमवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक को बेरहमी से कुचल दिया। दिल दहलाने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और देर रात गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे संजयनगर सेक्टर-23 स्थित फॉर्च्यून होटल के सामने घटी। लगभग 35 वर्षीय एक मानसिक विक्षिप्त युवक सड़क के डिवाइडर पर बैठा हुआ था। अचानक वह डिवाइडर से उठकर सड़क की ओर चलने लगा, तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हैरत की बात यह है कि युवक पर गाड़ी का अगला पहिया चढ़ने के बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटनास्थल पर मौजूद किसी राहगीर ने इस पूरी वारदात को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कार का नंबर साफ दिखाई दे रहा था। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और देर रात आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।

एसीपी कविनगर, भास्कर वर्मा ने बताया कि कार शालीमार सिटी की ओर से आ रही थी और एक इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। घटना के वक्त कार में कंपनी का मालिक भी मौजूद था और वे पिलखुआ जा रहे थे। गाड़ी को दिल्ली के नंदनगरी निवासी बंटी चला रहा था। पुलिस ने चालक बंटी को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading