28.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – सुनंदा ज्वेलर्स से जेवरातों से भरा डिब्बा लेकर फरार ग्राहक

Jabalpur News Today। पाटन रोड स्थित सुनंदा ज्वेलर्स में बुधवार को एक ग्राहक हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने के जेवरों से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गया। दुकानदार के पिता को चकमा देकर आरोपी दुकान से निकल गया और घटना का खुलासा बाद में सीसीटीवी फुटेज से हुआ।

माढ़ोताल पुलिस के अनुसार, विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी अभिषेक सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आकाश विहार रोड पर उसकी सुनंदा ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने पिता मुकेश सोनी को दुकान के काउंटर पर बैठाकर बाजार चला गया था। लगभग 3:15 बजे उसके पिता ने फोन कर जानकारी दी कि एक व्यक्ति दुकान पर ग्राहक बनकर आया था। सामान देखने के बहाने उसने मौका पाकर सोने के आभूषणों से भरा एक डिब्बा उठा लिया और भाग निकला।

डिब्बे में सोने के लॉकेट, पेंडिल, चेन और बालियां रखी थीं। अभिषेक जब दुकान लौटा तो सीसीटीवी फुटेज देखकर और स्टॉक चेक करने पर सामने आया कि लगभग 60 ग्राम वजन के जेवरात चोरी हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading